चूल्हे की चिंगारी से लगी आग,हजारों का सामान हुआ जलकर राख।
रामपुर।क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम भोजन पकाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग जब तक आस-पास के लोग कुछ कर पाते तब तक हजारों का माल जलाकर हुआ राख सूचना देने पर नही पहुँचे राजस्व कर्मचारी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के कुम्भापुर गाँव की अनिता देवी पत्नी विकाश चंद्र प्रजापति गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे बच्चों संग मिट्टी के चूल्हे पर भोजन पका रही थी अचानक टिनसेड में भीषण आग लग गई।शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकठ्ठा होकर आग पर काबू जब तक काबू पाए तब तक गृहस्थी का सार सामान जलाकर राख हो गया।पीड़ित के अनुसार उसमें पांच कुंतल गेंहू सहित लगभग पच्चीस हजार रुपये का नुकसान हुआ।घटना की जानकारी देने के बाद भी खबर लिखे जाने तक लेखपाल नहीं पहुचे पीड़ित के घर।












