संकल्प सवेरा जौनपुर। आदर्श इंटर कालेज शंभूगंज के प्रबंधक व सहायक लिपिक के खिलाफ बक्शा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उक्त विद्यालय के भूदाता परिवार के सदस्य बशारतपुर गांव निवासी बुलेंद्र सिंह नेे पुलिस से शिकायत की थी कि आदर्श इंटर कालेज शंभूगंज की सभी भूमि विद्यालय के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। विद्यालय की कुछ भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में अधिग्रहित की गई थी।
इसमें निर्माण कंपनी द्वारा 96 लाख 14 हजार 304 रुपये खाते में दिया था। बुलेंद्र के अनुसार धनराशि विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह एवं सहायक लिपिक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने यूबीआई की शाखा शम्भूगंज के खाते से निकाल लिया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है












