जेसीआई द्वारा वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी आयोजित
फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी. कॉलेज में हुआ आयोजन
शाहगंज,संकल्प सवेरा / जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा वित्तीय साक्षरता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अयोजन फरीदुलहक मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुआ।
मुख्य वक्ता बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जैनेंद्र कुमार झा रहे ।
अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा बिजनेस पोर्टफोलियो पर सदस्यों और उद्यमियों के आर्थिक विकास के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। इसी क्रम में जेसीआई ने फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर संगोष्ठी आयोजित की। मुख अतिथि और वक्ता बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जैनेंद्र कुमार झा ने संगोष्ठी में उपस्थित जेसी साथियों,
उद्यमियों और छात्रों को बैंकों के उत्पाद और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बैंक के माध्यम से उद्यमी अपने व्यवसाय या अन्य उद्देश्यों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैंकिंग की कुछ बारीक तकनीकी के बारे में भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा तबरेज़ आलम ने कहा कि संस्था के प्रयास अनुकरणीय हैं और इस ट्रेनिंग से बहुत कुछ सीखने को मिला।
संचालन निर्भय जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, रविंद्र दुबे, सचिव हिमांशु गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, अमन अग्रहरि, अश्विनी यादव, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।












