मकान पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर (जौनपुर) गौराबादशाहपुर कस्बे के बारी मोड़ पर स्थित के मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष की महिलाएं आपस में भिड़ गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल बीच-बचाव कराया।

गौराबादशाहपुर कस्बे के बारी मोड़ पर स्थित एक मकान पर अशोक साहू उर्फ़ भागा तथा उसके छोटे भाई स्वर्गीय अरविंद साहू की पत्नी रीता देवी में मकान में हिस्से को लेकर सुबह विवाद हो गया। जिस पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
शाम को जमानत करा कर वापस आने के बाद दोनों पक्षों में पुनः मकान के कब्जे को लेकर विवाद हो गया तथा मकान के नीचे स्थित दुकान में जबरन ताला तोड़कर अशोक साहू उर्फ़ भागा का परिवार घुस गया। जबकि दूसरे पक्ष की रीता देवी पत्नी स्वर्गीय अरविंद साहू तथा उसकी बेटी ने खुद के ऊपर मारपीट करने तथा जबरन घर से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
रीता देवी का कहना था कि इस मामले में फिलहाल पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही है। समाचार संप्रेषण तक पुलिस मौके पर मौजूद थी तथा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही थी।












