पीपल, नीम के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

थानागद्दी. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को केराकत ब्लाक अंतर्गत थानागद्दी क्षेत्र के बराई, निहालापुर, बम्बावन, सोहनी गाँवों मे किशोरियों ने पौधा रोपड़ किया।
इस अवसर पर आस्था महिला एंवम बाल विकास संस्था डोभी केराकत जौनपुर द्वारा पर्यावरण को लेकर अलग -अलग संस्था के द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मेरी मुस्कान एवं पानी संस्थान के सहयोग से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ACCES के अंतर्गत कार्यकर्ता प्रोजेक्ट मैनेजर उमा देवी एवं संजू, सविता ने अलग अलग किशोरी समूह बराई गांव के किशोरीयों द्वारा नीम पीपल एवं बरगद के पौधों का पौध रोपण किया गया ऐसी ही कुल तीन ग्राम पंचायत मिलाकर 30 से ज्यादा पौधों को लगाया गया। एवं प्रत्येक किशोरी ने हर एक पौधों को गोद भी लिया उसकी देखभाल करना उस गांव की किशोरी समूह की जिम्मेदारी होगी अगले क्रम में अलग अलग बराई बम्बवन एवं सोहनी जैसे गांवों में
कार्यकर्ता एवं किशोरी बालिकाओं द्वारा दिवाल लेखन किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में पर्यावरण के प्रति समर्पण का भाव आए। गांव की किशोरी मंजू ने नीम के पेड़ के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया नीम का पेड़ अपने औषधीय और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसमें जीवाणुरोधी, एंटीफंगल, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
नीम के दातून से दांत स्वस्थ रहते हैं, नीम की पत्तियों का उपयोग त्वचा, बाल और पेट के रोगों के लिए किया जाता है, और नीम के फल और बीज में ट्यूमर रोधी गुण होते हैं। भारत में नीम को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। प्लास्टिक का पूर्ण संस्था के कार्यकर्ता दीप नारायण, संजू, सविता,आनंद एवं लगभग 50 से ज्यादा किशोरियों ने अलग अलग गांव समूह से हिस्सा लिया पर्यावरण को लेकर एक उत्साह किशोरियों में दिखाई दिया कार्यक्रम का समापन बराई गांव में किया गया।













