सिकरारा ।प्रयागराज-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आर्यन फिलिंग स्टेसन बिशुनपुर के समीप रविवार की दोपहर मिनी ट्रक के जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ पिता की मौके पर ही मौत हो गयी । घटना के बाद जुटे लोगों ने उनकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। तथा खून से लथपथ गम्भीर रूप से जख्मी 25 वर्षीय युवा पुत्र को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सिकरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के सतलपुर गांव निवासी जयशंकर यादव 55 वर्ष अपने पुत्र आशुतोष कुमार यादव 25 के साथ मोटर साइकिल से जौनपुर के एक निजी अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे ।गाड़ी में तेल भरवाने के लिए टंकी की तरफ मुड़े थे तभी जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी ।और वाहन लेकर भाग निकला। जिसे सिकरारा पुलिस ने पकड़ भी लिया है।
टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ जयशंकर की मौके पर ही मौत हो गयी । तथा खून से लथपथ गम्भीर रूप से जख्मी पुत्र आशुतोष को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि जयशंकर यादव गांव में हीं रह कर खेतीबाड़ी का काम करते थे।उनके सिर्फ दो ही पुत्र थे।जिसमे एक उनके साथ ही चला गया ।इधर पिता की मौत की खबर पाकर पत्नी शिमला देवी तो बेसुध हो गयी तो वही बड़ा पुत्र राहुल फफक-फफक कर रोने लगा।
लोग उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। लोगो ने बताया कि गांव में उनका बड़ा ही सम्मान था। दुर्घटना में हुई दो मौत से गांव में मातम छा गया है।












