जौनपुर सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने कलेक्टेªट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी प्रतिदिन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे तथा शाम को अपने कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा कि धान विक्रय करने में किसानों को कोई समस्या न आये। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर एक-एक लेखपाल नोडल अधिकारी के रूप में लगाया जाए, जो अपने समक्ष धान खरीद करारायेगा। अगर किसी भी किसान को धान विक्रय करने में समस्या हो तो संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी से संपर्क करें। सभी एसडीएम प्रतिदिन धन क्रय केंद्र का निरीक्षण अवश्य करें। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद को 85 हजार मैट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष 40703 मेट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है, जो कि लक्ष्य 46 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जनपद में 142 धन क्रय केंद्र बनाए गए हैं।












