किसानों ने लखीमपुर कांड को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
नयें कृषी कानून को रद्द करने की मांग की
संकल्प सवेरा जौनपुर विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के मंगदपुर समेत करीब आधा दर्जन गांव में किसानों ने किया विरोध प्रर्दशन, लखीमपुर खीरी की घटना की निन्दा किया। किसानों को नये कृषी किसान संबंधी मामलों को लेकर जागरूक किया ।
बता दें कि मंगदपुर में किसान नेता राजकुमार यादव काका के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ।किसानों ने लखीमपुर खीरी में वाहन चढ़ा कर किसानों को मार डालने की घटना की और निंदा की और कहा कि इस सरकार में सत्ता पक्ष के लोग बेकाबू हो गए हैं। विरोध जता रहे किसानों को चोरी छुपे पीछे से वाहनों को चढ़ा देना बढा धोखा है।
इसके बाद किसानों ने नये कृषी कानून के विरोध में जागरूकता यात्रा मंगदपुर से शुरू होकर सैदपुर गड़ोर रजीपुर पालामऊ जासोपुर जफ्फरपुर गांव में गई ।नुक्कड़ सभा कर किसानों ने नए कृषि कानून को लेकर स्वराज इंडिया पार्टी के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि यह काला कानून किसानो के हित में नहीं है।
इसे रद्द कराने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। लोगों को इसमें आगे आना होगा। इस दौरान वह किसानों को खेती संबंधी आने वाली समस्याओं और होने वाले नुकसान तथा खाद बीजों की बढती महंगाई को लेकर जागरूक किया। यात्रा संयोजक राजकुमार ने कहा कि अब हम लोग इसी तरह चुप बैठेंगे,
तो निश्चित ही एक दिन हम लोग खेती के लायक भी नहीं रहेंगे ।जगह-जगह किसानों को नाटक सभा कर संबोधित किया गया। इस अवसर पर अजय यादव, अमर बहादुर, विन्दू यादव, सुभाषचंद्र यादव, रामाशंकर, गया प्रसाद, रामफेर यादव, नन्हेलाल, सभाजीत यादव, कमला प्रसाद ,छब्बू लाल, बिहारी लाल, रामसागर, भरत कुमार, लालमन मौजूद रहे












