सरकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा किसान आन्दोलन – जगदीश राय
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय “हाउस अरेस्ट”
पुलिस छावनी में बदला पूर्व मंत्री का घर
जौनपुर। कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी किसानों का समर्थन और साथ देकर उनकी मांगों को उचित बताते हुए आन्दोलन को धार देने का काम कर रही है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज भारत बंद का आह्वान कर सभी जिलों के मुख्यालय पर एकत्र होकर सपाईयों द्वारा किसानों के आन्दोलन के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना तय था ।
लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के घर को पुलिस छावनी तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस बल के लोगों ने घर से नहीं निकलने दे रहे हैं और उनको हाउस अरेस्ट कर दिया । इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम सपाई डरने वाले नहीं हैं, सरकार सभी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। इतिहास गवाह है जिस सरकार ने अन्नदाताओं का अपमान किया है उसका पतन हो गया है। किसानों का आन्दोलन सरकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा।











