मछलीशहर । स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास के दृष्टिगत वृहद किसान मेला, प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्यान, पंचायती राज, सिंचाई, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए। इस दौरान लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पा शुक्ला किसान कल्याण मिशन अभियान मे किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयास कर रही है। हमे योजना को आपना कर आपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए। उन्होंने कल्याण मिशन अभियान के अंतर्गत लगाएं गये कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान किसान दूधनाथ सिंह खरैयामऊ, संतोष दूबे बटनहित, अभिषेक सिंह जमालपुर, फौजदार सिंह कमिशन, गोमती देवी रसुलपुर आदि किसानों को प्रमाण पत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को गीरीश शर्मा, प्रमोद कुमार उपाध्याय, क्षितिज कान्त पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अरूण दूबे ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल व संचालन राजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।












