बकरी पालन के प्रशिक्षण से किसान हुए लाभान्वित
संकल्प सवेरा जौनपुर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा पर पांच दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण में बकरी पालन तकनीक का प्रशिक्षण का आज अंतिम दिन के दौरान किसानों को उन्नत तरीके से बकरी पालन के गुण बताए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार कनौजिया ने परंपरागत खेती से कम लाभ होने की वजह से खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्यमों को अपनाने की आवश्यकता बताई जिसमें बकरी पालन एक प्रमुख व्यवसाय है
जिससे बहुत अच्छा आमदनी प्राप्त की जा सकती है साथी वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने बकरियों की रखरखाव चारा तथा तापक्रम के बारे में बताया उद्यान वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बकरियों की प्रजातियां तथा जौनपुर के जिले में कौन कौन थी बकरी की प्रजातियां उपयुक्त हैं
उनके बारे में चर्चा किए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव ने किसानों को बकरी पालन में लगने वाले रोग व्याधियों के बारे में विस्तार से चर्चा किए हमीरपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर चंचल सिंह ने बकरी पालन से होने वाले लाभ तथा समेकित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की
यह प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण में कुल 25 से अधिक किसानों ने भाग लिया |












