मदरसा रफीकुल इस्लाम में सेवानिवृत्त लिपिक को दी गयी विदाई
संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त हुए लिपिक इनायतुल्लाह हाशमी को मदरसा स्टाफ की तरफ से मदरसा के प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी व प्रधानाचार्य मौलाना मुमताज अहमद ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। सभी ने उनके सेवाकाल की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक मौलाना इकरामुल्लाह, मौलाना दाऊद आलम, हाफिज अशफाक, हाफिज कमालुद्दीन, हाफिज अशहद, हाफिज खुर्शीद, राहिल अहमद, मो. हाशिम, हैदर अली, डा. इम्तेयाज, फरीद अली, शरीफ आदि उपस्थित रहे।












