स्कूल का ताला तोड़कर पंखा चोरी
संकल्प सवेरा जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के सरैया कठार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने पंखा चुरा लिया। सोमवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो चोरी का पता चला। प्रधानाध्यापक समर बहादुर यादव ने शिक्षक राघवेंद्र सिंह के साथ थाना पर पहुंच कर चोरी की तहरीर दे दी है। प्रधानाध्यापक समर बहादुर यादव ने बताया कि सुबह जब वे स्कूल पहुंचे तो कक्ष का ताला टूटा हुआ था और पंखा गायब था। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को भी इसी तरह से पंखा चोरी हो चुका है।












