• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

रतिज रोगों के इलाज और बचाव की जिला महिला अस्पताल में मिल रही सुविधा

Facility for treatment and prevention of venereal diseases is available in District Women's Hospital

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 11, 2023
in Jaunpur
0
जौनपुर के निकायों में हुआ 3.86 करोड़ का अनियमित भुगतान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रतिज रोगों के इलाज और बचाव की जिला महिला अस्पताल में मिल रही सुविधा

कामयाबी
-एसटीआई-आरटीआई काउंसलिंग सेंटर गोपनीयता के साथ सुविधा दिलाने में मददगार
-बड़ी संख्या में क्लैमाइडिया, गोनोरिया, ट्राइकोमोनिया, हर्पीज, हेपेटाइटिस, सिफलिस के मरीजों ने उठाया लाभ

जौनपुर,संकल्प सवेरा 11 अगस्त 2023। केस-1 हुसैनाबाद की 22 वर्षीय शीला (बदला हुआ नाम) को एक महीने से पेट में दर्द था। 10 दिन पहले अपना उपचार कराने के लिए जिला महिला अस्पताल गई। जाच में पता चला कि वह रतिज रोग से पीड़ित हैं। अस्पताल से मिली दवाओं के सेवन व चिकित्सक की सलाह पर अमल करने का नतीजा है कि अब उन्हें पूरी तरह से आराम है। वह अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

केस – 2 रश्मि 31 वर्ष ( बदला हुआ नाम) को ल्यूकोरिया की वजह से ज्यादा स्राव की समस्या हो रही थी। साथ ही कमर और पैर में दर्द रहता था। जिला महिला अस्पताल में उन्होंने उपचार कराया। तीन महीने दवा चली। अब वह ठीक हो चुकी हैं ।
महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों के लिए जिला महिला अस्पताल में पूरी गोपनीयता के साथ जांच, इलाज और दवा की सुविधा मिल रही है। जिला महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ शोभना दूबे कहती हैं कि महिला मरीजों की ऐसी बीमारियों में इलाज व सहूलियत के लिए दिसम्बर 2022 से ही जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर 11 में काउंसलिंग सेंटर बनाया गया है, जिसमें पूरी गोपनीयता के साथ सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन और रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इन्फेक्शन के मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान क्लैमाइडिया, गोनोरिया, ट्राइकोमोनिया, हर्पीज, सर्वाइकल कैंसर, फंगल इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस, सिफलिस सहित कई अन्य बीमारियों के करीब चार हजार मरीजों को उपचार कर स्वस्थ किया गया है। वह कहती हैं कि पार्टनर के साथ असुरक्षित संबंधों की वजह से एसटीआई एवं मासिक धर्म के दौरान अनहाइजेनिक तरीके अपनाने से आरटीआई की समस्याएं आती हैं। यह रोग वायरस, फंगस या परजीवियों की वजह से होते हैं। सर्वाइकल कैंसर से बालिकाओं को बचाव के लिए शीघ्र ही सरकारी अस्पतालों में टीके की व्यवस्था उपलब्ध होने जा रही है। एसटीआई/आरटीआई इन्फेक्शन के लक्षण के अनुसार किट में एक से सात दवाएं तक दी जाती हैं।
कैसे मिलती है इलाज की सुविधा- जिला महिला अस्पताल के काउंसलिंग सेंटर में काउंसलर सीमा सिंह और ज्योति सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में पर्ची कटवाने के बाद लाभार्थी महिला ओपीडी में बैठे डॉक्टर को दिखातीं हैं। उसके बाद बाद उनकी बीमारी के अनुसार दवा देने, एहतियात बरतने व निर्देश का पालन करने का परामर्श देने को कमरा नंबर 11 में स्थित काउंसलिंग सेंटर में भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर कई तरह की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर डॉक्टर की सलाह पर हेपेटाइटिस की जांच होती है। यूरिन में इंफेक्शन की जांच के लिए यूटीआई टेस्ट किया जाता है। वीडीआरएल और एचआईवी की भी जांच होती है, जिससे सिफलिस के साथ ही दो तीन अन्य बीमारियों का भी पता चल जाता है।
बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें:
काउंसलर सीमा सिंह और ज्योति सिंह बतातीं हैं कि इन बीमारियों की स्थिति में जननांगों में खुजली होने, चकत्ते आने, दाने निकलने ,स्राव होने, स्राव से बदबू आने, संबंध बनाते समय दर्द होने, पेशाब करते समय दर्द होने, माहवारी की प्रक्रिया में बदलाव (कम या ज्यादा होना) होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यह रोग वायरस, फंगस या परजीवियों की वजह से होते हैं। इसलिए माहवारी के दौरान तीन से चार घंटे में पैड बदल लेना चाहिए। इन लक्षणों के दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Previous Post

संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ परियोजना में बढ़ोतरी 

Next Post

बदलापुर रोजगार मेले‘‘ में 836 को मिली नौकरी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बदलापुर रोजगार मेले‘‘ में 836 को मिली नौकरी

बदलापुर रोजगार मेले‘‘ में 836 को मिली नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.