मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल एवं जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को के साथ नगर में भ्रमण कर एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें नगर की सड़कों एवं पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए सड़क के किनारे लगे पथकर विक्रेताओं को व्यवस्थित किया गया और भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी ।
इसी के साथ उनसे मास्क लगाने की अपील भी की गयी । साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ऋण स्वरूप दस हजार रुपए लोन प्राप्त करने के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी । इस विशेष अभियान में अधिशाषी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी के साथ राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को , लिपिक ओंकार नाथ मिश्रा , ज्ञान प्रकाश पटेल सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी शामिल रहे ।












