• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत दी : बृजेश सिंह

Every family was given a pucca roof to improve the standard of living of extremely backward people: Brijesh Sing

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 17, 2023
in Jaunpur
0
अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत दी : बृजेश सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मोदी ने समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत दी : बृजेश सिंह

सारे विपक्षी दल भाजपा की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं, लेकिन आम जनता हमारे साथ है: बृजेन्द्र राय

जौनपुर,संकल्प सवेरा : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा शाहगंज विधानसभा में शाहगंज पैलेस में मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु एवं  विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय रहे। बैठक का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।

संयुक्त मोर्चा के बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिये है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि उनकी भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि विरोधी हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। जो नवमतदाता है उन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोडे और नवमतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा मुद्दाविहीन है। विरोधी भ्रम का वातावरण फैला रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृतकाल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन मानस लाभान्वित हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है और गरीब, असहाय, निर्बल लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्पर हैं, उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा, निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन और कोविड-19 महामारी के दौरान से लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र राय ने कहा कि देश के यशस्वीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशाशन और कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देश के सभी वर्गों को मोदी ज़ी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओ से अवगत कराया जा रहा है ताकि सभी वर्गों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। साथ ही कहा की इन योजनाओं का लाभ सभी वर्ग चाहे अनुसूचित और अल्पंख्यक वर्ग हो या पिछड़ा वर्ग हो सभी को मिल रहा है। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल भाजपा की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। 2024 में बीजेपी के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, मेराज हैदर, सुरेश धुरिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला संयोजक प्रमोद यादव, जिला मंत्री विजयलक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह विद्यार्थी, बृजेश यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, जितेंद्र सिंह, सर्वेश चौरसिया, वेद प्रकाश जायसवाल, सुनील अग्रहरी टप्पू, भीम सिंह भोले, वंश बहादुर पाल, हृदय नारायण शुक्ला, चिंता हरण शर्मा, अवनीश यादव उषा मौर्य, संदीप साहू, कनक सिंह, अवधेश सोनकर, राजमती सरोज, प्रमोद गुप्ता, मुस्तकीम, विपिन यादव, कमल कुमार, करुणा मौर्य, रेनू मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

सरकार सबकी खुशहाली के लिए कार्य कर रही है:बृजेश सिंह प्रिंसू

Next Post

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर, IDT छात्रों को टेक्सटाइल और हीरे के ऑफिस बनाने की जानकारी मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.