• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय: पोस्टमास्टर जनरल केके यादव

'राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत डाकघरों में हुआ ‘बैंकिंग दिवस’ का आयोजन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 13, 2020
in Varanasi
0
आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय: पोस्टमास्टर जनरल केके यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के तहत 10 अक्टूबर को बैंकिंग दिवस के रूप में मनाया गया। कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इसका शुभारम्भ किया और बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर उन्हें पासबुक, चॉकलेट व मास्क देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज भी डाकघरों की बचत योजनाएं सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। लोगों द्वारा बचत रूप में किया गया छोटा से छोटा निवेश भी समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाकघरों को नई टेक्नालॉजी से जोड़कर उन्हें और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 1882 में आरम्भ हुई डाकघर बचत सेवाएं विस्तृत नेटवर्क, विश्वसनीयता और नई तकनीक की बदौलत आज नए मुकाम पर खड़ी हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में लगभग 36 लाख खाते संचालित हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत 1 लाख 70 हजार से अधिक बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं और 25 गाँवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ बनाया जा चुका है। श्री यादव ने कहा कि, कोर बैंकिंग और एटीएम के बाद डाकघरों में पेमेंट बैंकिंग लागू होने से कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुँचकर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं ने नए आयाम रचे हैं । वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक लगभग 3.12 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुल चुके हैं, जिनमें 1.21 लाख अकेले कोरोना काल में खुले हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के द्वारा किसी भी बैंक के आधार लिंक्ड खाते से डाकियों द्वारा लोगों को उनके दरवाजे पर घर बैठे भुगतान किया जा रहा है। अकेले कोरोना काल में वाराणसी परिक्षेत्र में विभिन्न बैंकों के 5.75 लाख खाताधारकों को 1 अरब 59 करोड़ रुपये का भुगतान डाकियों व ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ जनसुरक्षा योजना – अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी डाकघरों के माध्यम से निवेश किया जा सकता है।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुमीत कुमार गाट ने बताया कि डाकघरों में सामान्य बचत खाते के साथ-साथ आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

सहायक निदेशक प्रवीण प्रसून ने कहा कि डाकघर में निवेश अभी भी सबसे सुरक्षित है। उन्होंने डाकघर खाताधारकों से अपने खातों को मोबाईल से लिंक कराने के लिए कहा।

इस अवसर पर सहायक निदेशक शंभु राय, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, एके मौर्या, सहायक अधीक्षक अजय कुमार, पंकज श्रीवास्तव, डाक निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, शशिकांत कन्नौजिया, आई.पी.पी.बी. मैनेजर सुबलेश कुमार सिंह, पोस्टमास्टर कैंट प्रधान डाकघर रामशंकर वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार, राजेन्द्र यादव, राहुल वर्मा सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व खाताधारक मौजूद रहे।

Previous Post

बदलापुर मे बदमाशों ने धारदार हथियार से किया उमाशंकर यादव की हत्या

Next Post

अब अपने जन्मदिन, विवाह व सालगिरह पर भी लोग जारी करवा सकेंगे डाक टिकट :कृष्ण कुमार यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.