जफराबाद,संकल्प सवेरा (जौनपुर) : रविवार को लगने वाले लॉकडाउन के बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी शुक्रवार को कस्बे में लाउडस्पीकर लेकर खुद ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने करोना के बारे में व उससे बचने के उपाय लोगों को बताया। इस साथ ही शनिवार की रात आठ से सोमवार की सुबह सात बजे तक लगने वाले लाकडाउन के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी। मास्क न लगाने वाले दुकानदारों, ग्राहकों व आमजनमानस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर यह जुर्माना 10 गुना तक बढ़ाए जाने का प्रावधान है। सभी लोग सतर्क व स्वस्थ रहें। उनके साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाकांत गिरी ने भी व्यापारियों से रविवार को लगने वाले लाकडाउन का पूर्णतया पालन किए जाने का व्यापारियों का आह्वान किया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी ओमकार, बबलू आदि उपस्थित थे।