जलालपुर—अंतहीन सफ़र(इंडलेस जर्नी) के अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव निवासिनी बाल कलाकार विदुषी वर्मा के गायन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ।इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के 100 से अधिक ख्यातिलब्ध कलाकारों ने हिस्सा लिया है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में दुनिया भर के कलाकारों को एक मंच पे लाने का अनूठा प्रयास किया गया है।इस चार दिवसीय अतंर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में 27 मई से कलाकारों ने अपनी कला-कृतियों द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना काल के वर्तमान दौर को श्याम -श्वेत के रूप में दर्शाया है।इस प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री बिहार नितीश कुमार के पूर्व मुख्य सचिव व् सलाहकार अंजनी कुमार सिंह ने अपने संबोधन से किया।इसके पूर्व बाल कलाकार विदुषी वर्मा ने सरस्वती वंदना व् सत्यम,शिवम् ,सुंदरम गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का बेहतरीन आगाज किया।इस कार्यक्रम के संयोजक व् रुपरेखा को जाने -माने मूर्तिकार राजेश कुमार,अनिल शर्मा,स्नेहलता व् मानती शर्मा द्वारा तैयार किया गया है।