रोजगार मेला का आयोजन 27मई को
जौनपुर,संकल्प सवेरा।जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम रासमंडल होटल रिवरव्यू के सामने जौनपुर में हाई स्कूल इंटर आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवायोजित कराए जाने हेतु रोजगार मेला का आयोजन 27 मई 2022 को प्रातः 10 बजे कार्यालय कैंपस में किया गया है ।
इसमें विभिन्न कंपनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है जो साक्षात्कार के माध्यम से योग्यता अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए व्यक्तियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति आईडी प्रूफ सहित प्रतिभाग कर सकते हैं।उन्होंने जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग करने की अपील की है।












