27 मार्च को पालीटेक्निक कालेज में रोजगार मेला का आयोजन

जौनपुर संकल्प सवेरा,26 मार्च, 2025 शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र०, के निर्देश के क्रम में उ०प्र० सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय पालीटेक्निक कालेज जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में 27 मार्च 2025 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय पालीटेक्निक कालेज परिसर जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के सहयोग से बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त कराना हैं, जिसमें अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, डिप्लोमा उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के सापेक्ष की भर्ती की जायेंगी। रोजगार मेलें में अन्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेव पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।












