षीयू आमसभा के बैठक का बहिष्कार करेंगे कर्मचारी
जौनपुर संकल्प सवेरा।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर 21 दिसंबर को होने वाली आम सभा के बैठक का कर्मचारी पदाधिकारी बहिष्कार करेंगे । कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर ज्ञापन देकर चुनाव अधिकारी घोषित करने की मांग किया है।
बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का कार्यकाल समाप्त हो चुका है । चुनाव कराने को लेकर कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी, संयुक्त मंत्री जैसलाल ,सदस्य रामनाथ,समशाद, मनु मिश्रा, चंदन यादव समेत 9 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कुलपति को त्याग पत्र देकर चुनाव कराने की मांग की है।
इस बारे में पूर्व डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि दो तिहाई बहुमत के साथ सदस्यों ने हस्ताक्षर करके सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। जिससे अब चुनाव कराया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को पीयू परिसर में आम सभा की बैठक बुलाना असंवैधानिक है ।इसलिए आम सभा की मीटिंग का बहिष्कार किया जाता है । चुनाव की मांग की जाती है ।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव चुनाव अधिकारी घोषित करने के लिए मांग पत्र सौंप दिया गया है।












