बरसठी (जौनपुर 🙂 विकास खण्ड बरसठी के हँसिया गाँव के कुछ गरीब तबके के लोग एकीकृत पेंशन योजना में पात्र लाभार्थियों का नाम कट जाने से गुस्साए ग्रामीण बुधवार सुबह 10:30 बजे विकास खण्ड बरसठी कार्यालय पहुँच गये।
बता दें कि हँसिया गाँव निवासी गुलाब बिन्द व उनके साथ मे 15-20 की संख्या में एकीकृत पेंशन योजना में नाम कट जाने की वजह से विकास खण्ड बरसठी कार्यालय पहुँच गए। गुलाब का कहना है कि हमारे गाँव के सचिव मनोज कुमार यादव से पहले पेंशन के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बिन्द से पूछ लीजिये कारण वही बता देंगे पेंशन में पात्र लाभार्थियों का नाम क्यों कटा।
फिर गुलाब वहां से चले गए पेंशन में नाम कटने की सूचना पात्र लाभार्थियों के घर पर जा कर दी गुस्साए ग्रामीण 15 से 20 की संख्या में बुधवार की सुबह 10:30 बजे विकास खंड कार्यालय पहुंच गए गुलाब बिंद के साथ में नंदलाल भुलेश्वर सुरेश राम सागर राम बहादुर आसाराम दुखू प्रजापति छोटेलाल चमेला देवी मालती देवी फूला देवी हरीश चंद्र बिंद आदि लोग मौजूद रहे इस पूरे घटना की सूचना सचिव मनोज यादव ने प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बिंद को दी गुस्साए राजेंद्र बिंद विकास खंड कार्यालय आ धमके उसी में गुलाब बिन्द और राजेंद्र बिंद से कहासुनी हो गया
फिर उसके बाद कुछ देर तक आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा इसी बीच कुछ और प्रधान आ गए उन्होंने मामला बढ़ता हुआ देख बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बिंद का कहना है कि पेंशन का जांच करा लीजिये जो भी सही हो वही होना चाहिए।












