आपातकाल के दौरान रातोंरात प्रेस के सभी कार्यालयों की बिजली काट दी गई
मड़ियाहूं ,संकल्प सवेरा(जौनपुर).देश में कांग्रेस द्वारा आपातकाल लगायें जाने के पचास वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर विभिन्न सांगठनिक जिला मुख्यालयो पर प्रेस वार्ता के क्रम में राम-जानकी मंदिर मड़ियाहूं के प्रांगण में सांगठनिक जिला मछलीशहर के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा शंकर गिरी ने कहा कि आज से पचास वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को लोकतांत्रिक मूल्यों सम्बैधानिक संस्थाओं की हत्या करते हुए कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया था। यह आपातकाल किसी युद्ध या आंतरिक विद्रोह के कारण नहीं बल्कि कांग्रेस द्वारा अपने चुनाव को रद्द किए जाने या सत्ता बचाने के लिए किया गया था। इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिकता संस्थाओं को नेस्तनाबूद किया गया बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यापालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया।
जब-जब भी देश व प्रदेशों में कांग्रेस की सत्ता संकट में होती है तो वो संविधान के साथ छेड़छाड़ करने से नहीं चूकते हैं। आपातकाल के दौरान रातोंरात देश भर में नेताओं को बंदी बना लिया गया, प्रेस के सभी कार्यालयों की बिजली काट दी गई और रेडियो के माध्यम से देश में तानाशाही युक्त आपातकाल की सूचना दी गई। संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरपयोग कर लोकतंत्र व संसद व न्यापालिका को अपंग बना दिया गया। यह केवल इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा गांधी की चुनावी सदस्यता रद्द करने के निर्णय को निष्क्रिय करने व अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिस संविधान की शपथ लेकर इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थी उसी संविधान की आत्मा को कुचलते हुए उन्होंने लोकतंत्र को एक झटके में तानाशाही में बदल दिया। उन्होंने ने नैतिकता से इस्तीफा देने के बजाय खडयंत्र कर पूरी व्यवस्था को कठपुतली बना दिया और कार्यपालिका, विधायक, न्यापालिका सहित लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों को बंधक बनाकर कर सत्ता के आगे घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।
प्रेस वार्ता के बाद मुख्य अतिथि द्वारा आपातकाल पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और इस अवसर पर डा आर के पटेल बिधायक मड़ियाहूं,पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा,डा श्याम दत्त दूबे,अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू,पं.राज कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव,राजेश सिंह, संतोष मिश्रा,स्कंद पटेल,मनोज चौरसिया ,संतोष कुमार गुप्ता,सुरज चौरसिया,नितेश सेठ, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।