गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमा पुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया थाना क्षेत्र के आरा गांव के रहने वाले रविशंकर जायसवाल 49 बाइक से रात्रि करीब दस बजे जौनपुर से अपने घर लौट रहे थे
जैसे ही सलोनी महिमापुर गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन के धक्के से घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे तभी किसी राहगीर की नजर रविशंकर पर पड़ी तो उसने सुचना परिजनों को दी जब तक लोग इलाज हेतु ले जाते तो तब तक रवि शंकर ने दम तोड़ दिया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्डम हेतु भेजवा दिया












