बदलापुर ! थाना क्षेत्र के उसरा बाजार के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे एक बोलोरो के धक्के से गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना सोमवार की है!
उदपुर गेल्हवा गांव निवासी शोभनाथ प्रजापति 45 वर्ष मिरशादपुर गांव में किसी के यहाँ निमंत्रण से वापस अपने घर ऊदपुरगेल्हवा साइकिल से वापस लौट रहे थे! गायत्री प्रोजेक्ट के समीप बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलोरो ने अधेड़ को धक्का मार दिया! जिससे वह सड़क के किनारे गिर पड़े स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी ले आया गया! प्रथम उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान मंगलवार की रात 2 बजे अस्पताल में शोभनाथ दम दोड़ तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।












