जौनपुर की माटी के लाल अमर गायक राकेश पाठक”मधुर”की आठवी पुण्यतिथि 23 अक्टूबर को कोरोना को देखते हुए बहुत ही सादगी के साथ पूजा पाठ तथा ब्राह्मण भोज के साथ उनके पैतृक गांव फूलपुर में मनायी गई जिसमे परिवार और रिश्तेदार और गांव के लोग उपस्थित रहे..
.इसके अलावा मैहर मन्दिर के प्रांगण में हिंदू भगवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन जायसवाल के संयोजन में भी मधुर की पुण्यतिथि तिथि मनाई गई जहाँ कलाकारों के साथ सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए…
भोजपुरी भक्ति की दुनिया मे अपनी शानदार गायकी से भाई का नाम रोशन कर रहे अवधेश पाठक”मधुर”ने बताया कि मेरा नया देवी गीत”ओढ़ि के चुनरिया” बड़े भैया को समर्पित है,
साथ ही बताया कि मधुर जी के अनन्य भक्तों में एक मनीष दुबे मंजुल का नया गीत”रहलें जौनपुर के शान” पूरी तरह राकेश भईया पर ही गाया गया है…मधुर जी को शत शत नमन












