बसुही नदी के पुल के मुंहाने की सफाई से बाढ़ का जलस्तर गिरना हुआ शुरू
संकल्प सवेरा विकास खण्ड मछलीशहर के बंधवा बाजार के पश्चिमी गांवों बामी, भटेवरा, महापुर,नरसिंहपुर,लाशा,डभिया,टिकरा,सहनी के लोगों ने बाढ़ का जलस्तर गिरने से राहत की सांस ली है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा और खण्ड विकास अधिकारी मछलीशहर राजन राय ने मौके का मुआयना करके पुल के मुंहाने को साफ कराने का आश्वासन दिया था।
ग्राम प्रधान बामी के प्रधान पति शैलेन्द्र सिंह पिछले तीन दिनों से मजदूरों को लेकर पुल की सफाई में पिछले तीन दिनों से पुल की सफाई में जुटे थे किन्तु आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही थी। बुधवार को भी उन्होंने सुबह से ही कार्य शुरू करवा दिया था किन्तु दोपहर दो बजे उपजिलाधिकारी ने क्रेन भेजी जिससे कार्य में तेजी आ गई है।
पुल के मुंहाने साफ हो जाने से सैकड़ों हेक्टेयर डूबी फसल के बच जाने की संभावना है,एक दो दिन में आवागमन सामान्य हो जायेगा। उपजिलाधिकारी के इस सहयोग के लिए बामी के प्रधान पति शैलेन्द्र सिंह और भटेवरा के ग्राम प्रधान भानुप्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की।इस अवसर पर पुल के आस पास भारी भीड़ जुटी रही सभी लोग ग्राम प्रधान और उपजिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना कर रहे थे।












