शराबी पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से प्रहार करके उतारा मौत के घाट
जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है












