जौनपुर। हर शिक्षित व्यक्ति को समाज में हमेशा सम्मान की निगाह से देखा जाता है इनमें बालक बालिका शिक्षा आज की जरूरत है और शिक्षा से ही होता है देश और समाज का विकास उक्त बातें बुधवार को श्री वासुदेव शिक्षण संस्थान गुतवन के पूर्व प्रबंधक व संस्थापक ठाकुर स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा हासिल कर लोग रोजगार पाने में अग्रणी होते है।विधायक मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में विद्यालय खुलने से शिक्षा का विस्तार होगा। निदेशक रसायन उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा दे रहे व्यक्ति संगमरमर के पत्थर के टुकडो के समान होते है। पूर्वाचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा.समर बहादुर सिंह ने कहा कि गुणवत्ता परक संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर दिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास का मेरुदण्ड होता है।शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी व्यकि और राष्ट्र को विकास की पराकाष्ठा पर पहुंचा सकती है।इसके पहले मुख्य अतिथि ने विद्यालय में बने 5 सीटर शौचालय का उद्धाटन किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पद्मश्री से सम्मानित श्री हरिहर कृपालु त्रिपाठी व संचालन उदयवीर सिंह ने किया। इस मौके पर मछलीशहर भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामविलास पाल,समाजसेवी विक्रम कुमार गुप्त, आमोद सिंह आशीष सिंह मुन्ना,चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू , अमित सिंह,अशोक सिंह, दिलीप सिंह,जे पी सिंह, अरविन्द सिंह,राकेश यादव,दीपक सिंह,सर्वेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।संचालन डा.उदयवीर सिंह व कीर्ति सिंह ने किया।