डॉ वीरेंद्र यादव को मिली अटेवा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी
खुटहन (जौनपुर)ग्राम विकास इंटर कालेज के प्रांगण में पेंशन बचाओ मंच (अटेवा) के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को की गई। जिसमें कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष की योजना बनाई गई। जिला अध्यक्ष चंदन सिंह व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र राय की मौजूदगी में डॉ वीरेंद्र यादव को संगठन में जिला संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है।जिसे हम लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष और आंदोलन करना हो, हमारे कर्मचारी गण पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दोहरा मापदंड अपना कर पूरे जीवन सेवा करने वाले कर्मचारियों पर जबरन नयी पेंशन एनपीएस थोप रही है।
वहीं एक बार विधायक या सांसद बन जाने पर जन प्रतिनिधियों को पेंशन से अच्छादित कर रही है। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष यामिनी सिंह तथा संचालन विनय कुमार वर्मा ने किया।













