डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह का हुआ स्वागत
जौनपुर,संकल्प सवेरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विगत 21 22 जून को संपन्न हुई। उक्त बैठक में संपूर्ण भारत के अनेकों प्रांत के प्रांत,क्षेत्र, केंद्रीय पदाधिकारी समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी पदाधिकारी ने सहभागिता की। उक्त बैठक में जौनपुर के डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य टीडी इंटर कॉलेज) को काशी प्रांत में संगठन को गति प्रदान करने हेतु प्रांतीय पदाधिकारी से विचार विमर्श कर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने नए दायित्व कार्याध्यक्ष काशी प्रान्त की मंच से घोषणा की।
इसके पूर्व डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रांत अध्यक्ष के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। राष्ट्रीय बैठक में हुई इस घोषणा से जनपद जौनपुर के लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ गई है। बैठक से वापस जौनपुर गृह जनपद पहुंचने पर उनके निज आवास पर पहुंचकर चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री,अजय पाण्डेय जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद,दीना नाथ शुक्ल अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद,जितेंद्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल,कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री रा ब द, मय ने अपनी शुभकामनाएं दी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा जनपद जोनपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के तीन पदाधिकारी काशी प्रांत का नेतृत्व कर रहे हैं,जिसमें तरुन कुमार शुक्ल प्रान्त महामंत्री अहिप एवम् एडवोकेट प्रभाकर तिवारी उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं इसी क्रम में डॉ बीरेंद्र प्रताप ने कहा प्रांत कार्यअध्यक्ष
का दायित्व देकर डॉ प्रवीण भाई ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करना मेरे जीवन का लक्ष्य होगा।














