रूस में वैज्ञानिक व्याख्यान के लिए डॉ. सुधीर उपाध्याय आमंत्रित
संकल्प सवेरा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने 4 से 16 जून तक रूस में कई वैज्ञानिक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण उनके शोध पत्रों की उच्च कोटि के गुणवत्ता के ही आधार पर मिला है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस से मिले इस आमंत्रण के लिए बधाई दी।
![](https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240517_214759-1-234x300.jpg)
शिक्षकों की प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम वैश्विक पटल पर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर जैसे शिक्षकों की प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम वैश्विक पटल पर पहुंच रहा है। देश के बाहर के विश्वविद्यलयों से शैक्षिक कार्य हेतु आमंत्रित किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। डॉ. उपाध्याय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के 78 शोध पत्र स्कोपस में प्रकाशित है। उनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित है। डॉ. सुधीर उपाध्याय के व्याख्यान का पहला चरण रूस के गेलेंदज़िक शहर में 4 से 9 जून तक होगा। दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान के लिए आमंत्रित
पहले चरण के व्याख्यान के लिए निदेशक प्रोफेसर डॉ. कामिल शागिदुल्लोविच काज़ीव, डीआई इवानोवस्की, जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अकादमी, दक्षिणी संघीय विश्वविद्यालय ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया है।
पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ” पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के मृदा आवरण के सतत विकास की संभावनाएं और समस्याएं ” और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक स्कूल द्वारा आयोजित “मानव जनित भार के तहत मृदा पारिस्थितिकी तंत्र की निगरानी, सुरक्षा और बहाली पर आयोजित होगी।