• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया:पुष्पराज

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 23, 2020
in Jaunpur
0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया:पुष्पराज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा ने बलिदान दिवस मनाकर मुखर्जी जी को याद किया

जौनपुर: 23 जून।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि प्रत्येक मण्डल पर बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई । भारतीय जनता पार्टी के शहर लाइन बाजार कचगांव रोड पर स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने डॉ मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग करने का विरोध किया था,1953 में डॉ मुखर्जी को कश्मीर में घुसने के प्रयास के कारण 11 मई को गिरफ्तार किया गया और 23 जून 1953 को कश्मीर के जेल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए का हटाया जाना हमारे प्रेरणास्रोत पुरुषों को सच्ची श्रद्धांजली है डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की साजिश के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अब्दुल्ला के कारागार में 23 जून 1953 को एक “शहीद की मृत्यु” को अंगीकार किया।

जनसंघ के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 6 मई 1953 को दिल्ली से कश्मीर मार्च की घोषणा कर दी और कश्मीर की ओर निकल पड़े, उनका स्थान-स्थान पर हजारों लोगों ने स्वागत किया। बिना परमिट कश्मीर जा रहे डॉ. मुखर्जी को नेहरू सरकार ने जालंधर में नजरबंद कर लिया लेकिन इस लौह आवरण को भेदकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू के लिए चल पड़े। एक देश मे दो प्रधान-दो निशान-दो विधान नहीं चलेगा के गगनभेदी नारों के बीच हजारों लोगों ने डॉक्टर मुखर्जी के साथ कश्मीर में प्रवेश किया। जहां पर शेख अब्दुल्ला सरकार ने उनको गिरफ्तार करके श्रीनगर जेल में बंद कर दिया भारत सरकार और कश्मीर सरकार के इस षडयंत्र और डॉक्टर मुखर्जी जी की गिरफ्तारी से पूरे देश में रोष फैल गया। आम जनता का दबाव नेहरू और शेख को भारी पड़ने लगा। डॉक्टर मुखर्जी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय 23 जून को ही आने वाला था की 23 जून की रात में ही जेल में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का निधन हो गया। जनसंघ ने पूरे देश में जांच की मांग को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया परन्तु सरकार कांग्रेस की होने के कारण न्याय नही मिला। अन्ततः 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस विधान को समाप्त करके एक कलंक को मिटा दिया।जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी ने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र बहुत मजबूत है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में दशकों तक लाखों ऐसे लोग थे जिनको लोकसभा में वोट का अधिकार था लेकिन विधानसभा और स्थानीय निकायों में वोट नहीं डाल पाते थे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह के अमिट निर्णय से अब सभी को अधिकार मिल गए हैं, केंद्र के इस दृढ़ निर्णय से जम्मू-कश्मीर में भी जनप्रतिनिधि अब वहां के लोगों द्वारा चुना जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति जिला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, ई. अमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र पांडेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, राजवीर सिंह, सिद्धार्थ राय, सुशांत चौबे, इन्द्रसेन सिंह प्रमोद, अनिल गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, जिला भाजयुमो महामंत्री अजय यादव, शुभम मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

भारतीय सेना ने बिगाड़ा चीन का प्लान, मारे गए सैनिकों के लिए छुपकर बहा रहा आंसू

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.