जौनपुर। जौनपुर की बेटी डा.शालिनी सहाय मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में उतरी है। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में किया। ज्ञातव्य हो कि डा. शालिनी कानपुर मेडिकल असिटेंस प्रोफेसर थी।
भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद पर उन्होंने सरकारी सेवा त्यागकर राजनीति में पर्दापण किया। इस प्रकार वे न घर ही रही न घाट की।
नामांकन के दौरान डॉ.मनमोहन श्रीवास्तव,डॉ. कुनाल सहाय,डॉ. शैली निगम,दिनेश कुमार यादव,वीरेंद्र कुमार यादव,जूही सिंह,पूजा यादव ,पूजा पाल ,आदि लोग उपस्थित रहे












