डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र सम्मानित

संकल्प सवेरा। राष्ट्रकवि स्व. श्रीकृष्ण सरल की पुण्य स्मृति में नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था शाम-ए-यादगार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर सरल जी के सुपुत्र डॉ. धर्मेंद्र सरल ने नर्मदा महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र को शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन का प्रथम श्री कृष्ण सरल सम्मान डॉ. मिश्र को उनके महाकाव्य महावली छत्रसाल पर प्रदान किया गया था। इस अवसर पर सरल जी के सुपौत्र श्री अभिषेक सरल और सुपौत्री अपूर्वा सरल (लंदन) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
पं भवानीशंकर शर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) के मुख्य आथित्य, प्रतिष्ठित समाजसेवी राकेश फौजदार की अध्यक्षता, श्रीमती नीतू महेंद्र यादव (नपा अध्यक्ष) एवं
प्रतिष्ठित कवि श्री मदन मोहन समर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में डॉ. हँसा व्यास, डॉ. नर्मदा प्रसाद सिसोदिया आदि अन्य साहित्यकार कलाविद भी सम्मानित किए गए।












