पति सास ससुर ननद समेत 6 पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

महराजगंज ,संकल्प सवेरा(जौनपुर)विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पति,सास,ससुर ननद समेत आधा दर्जन पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सरौली निवासी सभाजीत की पुत्री नंदिनी गुप्ता का विवाह 30 मेई 2023 को सुजानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ सराय भोगी निवासी विशेषर के पुत्र विपिन कुमार के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी।शादी के दौरान बर पक्ष को लड़की के पिता द्वारा 25000 नगद आभूषण व घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए गए थे। लेकिन शादी के बाद बाइक व एक लाख नगद की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। 15 अगस्त 2024 को एक लाख नगद बाइक की मांग को लेकर सास सुमित्रा देवी,ससुर विशेषर, पति विपिन कुमार, ननद लक्ष्मी,संजना
, रंजना ने मिलकर विवाहित नंदिनी गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया पति विपिन कुमार उसे बाइक पर बैठा कर तेजी बाजार चौराहे पर पहुंचने के बाद बाइक से नीचे धकेल दिया। इस दौरान विवाहिता उसे उसके पिता के घर सरौली छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन पति उसे चौराहे पर ही बाइक से नीचे धकेल कर फरार हो गया
। विवाहिता नंदिनी किसी प्रकार अपने घर पहुंचकर पिता को सारी बात बताई।तो उसके पिता ने ससुर को फोन किया ऐसे में ससुर ने गलती मानते हुए दोबारा ऐसा न होने की बात कही।लेकिन ससुराल वाले उसे ले जाने को तैयार नहीं है।ऐसे में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन के विरुद्ध दर्ज किया दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा।












