मछलीशहर। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम भिखारीपुर गाँव से पुलिस ने पत्नी को धमकाने और दहेज के लिये प्रताड़ित करने के आरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुकेश कुमार शाहू पुत्र पंचमराम निवासी भिखारीपुर खास अपनी पत्नी को दहेज के लिये अक्सर प्रताड़ित करता था। तथा पत्नी के मोबाइल पर मैसज भेजकर धमकाता था। पत्नी की शिकायत पर उसे कई बार बुलाया गया। लेकिन हाजिर नहीं होने पर उपनिरीक्षक मृत्युज॔य राय ने उसे घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया ।












