कोलकाता में हुई जघन्य घटना को लेकर डॉक्टर ने निकला कैंडल मार्च
मछलीशहर ।(जौनपुर)कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई जघन्य घटना में शामिल आरोपितों को कड़ी कड़ी सजा दिलाने के लिए नगर के चिकित्सकों ने शनिवार की रात नगर में कैंडल मार्च निकाला। चिकित्सकों ने घटना में शामिल आरोपितों को जल्द से जल्द सही आरोपियों को गिरफ्तार करके, फांसी देने की मांग की। कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा आर बी चौहान के नेतृत्व में निकल गया कैंडल मार्च मीरपुर तिराहा से चुंगी चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, सराय, मुंगरा तिराहा, रोडवेज होते हुए पुनः मीरपुर तिराहे पर आकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में नगर के डॉ अभय नाथ यादव, डॉक्टर अमरेश अग्रहरि, डॉ रामचंद्र यादव डॉ रंजीत यादव, डॉ जेपी विश्वकर्मा डॉ अरविंद, डा दीपक दुबे, डा अजीत यादव, डा संदीप यादव, डा आनंद यादव, डा नागेंद्र वर्मा, डॉ लालचंद गुप्ता, विभव सिन्हा, डॉक्टर आर सी गुप्ता मनोज श्रीवास्तव सहित दर्जनों चिकित्सक शामिल रहे।












