जौनपुर,संकल्प सवेरा जिला प्रशासन ने सभी प्रिंट /इलेक्ट्रॉनिक/पोर्टल/यू ट्यूब से जुड़े मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चुनौतीपूर्ण दौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पत्र /चैनल/ पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण एवं कोविड गाईड लाइन के पालन हेतु जागरूक करें। स्वयं भी सतर्क रहें तथा लोगों को भी सतर्क रखें। कोरोना को लेकर भ्रामक खबरें ना फैलाएं और मरीजों तथा आम जनमानस में सकारात्मक माहौल बनाएं आम जनमानस से कोरोना की जांच कराने, मास्क, सैनीटाइजर का निरंतर प्रयोग करने को कहें। किसी भी प्रकार की नकारात्मक खबरों को जिला प्रशासन के संज्ञान में शीघ्र लाएं। आपदा की इस घड़ी में आपका सहयोग अपेक्षित है।












