शाहगंज /जौनपुर कोतवाली में तैनात एक एसआई समेत कुल पांच पाजिटिव पाये गये। एक एसआई एक कांस्टेबल दो महिला कांस्टेबल चार लोग जांच के दौरान पाज़िटिव पाये गये है। सभी को आइसोलेट कराया गया। कोतवाली में तैनात चार लोगों की तबीयत खराब होने के चलते चिकित्सालय में गुरुवार को कोरोना जांच कराया गया। जिसमें एसआई अंगद तिवारी, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव, महिला कांस्टेबल सुमन ओझा व रीना व हेड कांस्टेबल श्याम नारायण की रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। पांचों पुलिसकर्मीयो को चिकित्सा अधीक्षक ने होम आइसोलेट होने के लिए कहा है । वहीं कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह से पुछे जाने पर बताया कि पुलिस जनता के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।आप लोग भी सहयोग करें वहीं इंस्पेक्टर ने जनता से अपील किया है कि आप लोग बिना काम के घर से बाहर न निकलें। बाहर आये तो मास्क लगाएं दो गज की दूरी का पालन करें। ताकि आप अपने को सुरक्षित रख सकें। अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें












