मछलीशहर। स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय मे , सामाजिक अधिकारिता शिविर द्वारा 63 दिव्यांगजनो को 05 लाख 72 हजार रूपये की लागत से 103 सहायक यन्त्र और उपकरण वितरित किये गये।
समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय साॅसद बी पी सरोज ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें समाज के अन्तिम निर्धन व्यक्ति तक पहुँच कर उनके समग्र कल्याण के लिए प्रयासरत है।
उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगो के लिए महॅगे उपकरणों को सरकार स्वयं खरीद कर निःशुल्क वितरित करा कर सराहनीय काम कर रही है। जिला दिव्यांग अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि जो पात्र लाभार्थी छूट गये है उन्हें भी अपना फार्म भरकर जमा करना होगा। शिविर मे 41 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल , 13 को स्मार्ट केन 12 वाकिंग स्टीक 24 वैसाखी 07 फोल्डिग व्हील चेयर 14 बीटीई ( कान की मशीन) और 01-01 एमएसआईडी किट और रोलेटर प्रदान किया गया। संचालन बीडीओ राजन राय ने किया। प्रमुख उपस्थित लोगों मे
एलिम्को के विपणन अधिकारी विनय कुमार मौर्य , पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह , भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल , जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा , मार्तण्ड महाराज हरिओम गुप्ता अभिषेक सिंह आदि थे।












