जिला युवा कल्याण अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने पद भार ग्रहण किया
संकल्प सवेरा जौनपुर में नवागन्तुक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी,जौनपुर बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अपने पदीय दायित्वों का पद भार ग्रहण कर लिया है।
आज विकास स्थित कार्यालय कक्ष में समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की बैठक में औपचारिक परिचय के उपरांत संबोधित करते हुए शासन के समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं यथा महिला एवं पुरुष मंगलदलो का रजिस्ट्रेशन,चिन्हांकित खेल मैदान,
ओपन के जिम तथा ब्लाकों पर कार्यरत समस्त BO एवं व्यायाम प्रशिक्षक को प्रत्येक माह विलम्बतम 26ता0तक खंड विकास अधिकारी के माध्यम से एवं PRD जवानों का पेरोल सम्बंधित BOके माध्यम प्रेषित किए जाने तथा समय समय पर जनपद के उच्चाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का ससमय अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया गय इसके पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।













