सड़क दुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य के देवर की हुई मौत
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नडार गांव निवासी व जिला पंचायत सदस्य अनीता चौहान के देवर की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है।
बताते हैं कि बीते 28 जनवरी को वह बाईक से मुंगरा जा रहे थे उसी दौरान बाइक की हुई आमने सामने की टक्कर में बुरी तरह से घायल हो गए थे। सत्येंद्र सिंह चौहान (36) पुत्र राजमणि सिंह चौहान 28 जनवरी को बाईक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे।
गोधुवां गांव के पास सड़क खराब होने वजह से सामने से आ रही बाईक से आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमे सत्येन्द्र सिंह के सिर मे गम्भीर चोटे आई और वह बेहोशी के हालत मे आनन फानन मे उन्हे प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां हालत गम्भीर होने की वजह से उन्हे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
वहा उनका इलाज एक निजी हास्पिटल मे चल रहा था।आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।मौत की खबर सुनते ही घर व गांव मे सन्नाटा पसर गया।वह वार्ड नम्बर 38 से जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह चौहान के देवर थे।उनके निधन की खबर फैलते ही उनके शुभचिंतकों का घर पर आने जाने का तांता लग गया।












