जिलापंचायत प्रत्याशी सज्जन यादव की चुनाव परिणाम आने से पहले हुई मौत
जौनपुर संकल्प सवेरा मुफ्तीगंज स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 75 से जिलापंचायत सदस्य पद के प्रत्यासी सज्जन यादव 85 वर्ष की हृदयाघात से मौत हो गयी जानकारी के अनुसार स्थानीय ब्लाक के बग्थरी गांव निवासी सज्जन यादव जिलापंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे थे जिनको गुरुवार की भोर में ही सीने में दर्द तथा तेज सांसे चलने लगी जब तक उनके स्वजन कुछ समझ पाते कि उनकी सांसे रूक गई।वही ग्रामीणों के अनुसार सज्जन यादव को खांसी बुखार का भी संक्रमण था।लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि सज्जन यादव की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।वही सज्जन यादव की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुवा है ।












