जौनपुर संकल्प सवेरा । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज देर शाम,मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डिप्टी सी0एम0ओ0 के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर में स्थापित एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इसकी क्षमता 50 बेड की है। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर जल्द से जल्द इसका संचालन प्रारंभ किया जाए।













