• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जिलाधिकारी ने पेंशनर गोपीनाथ पाल को किया सम्मानित

District Magistrate honored pensioner Gopinath Pal

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 17, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
जिलाधिकारी ने पेंशनर गोपीनाथ पाल को किया सम्मानित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिलाधिकारी ने पेंशनर गोपीनाथ पाल को किया सम्मानित

जौनपुर,संकल्प सवेरा शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर द्वारा सभी उपस्थित पेंशनर्स पदाधिकारियों, पेंशनरों एवं कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा 105 वर्ष आयु के पेंशनर श्री गोपीनाथ पाल जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम प्रदानकर तथा कम्बल भेटकर सम्मानित कर किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के उपस्थित पेशनर्स राजदेव यादव, राम प्रज्वलित सिंह, बाबूराम सिंह, अवधनरायण सिंह, उमाशंकर मिश्र, महावल यादव, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, राम प्रसाद, नियादिर अली, हीरालाल पाण्डेय, यदुनाथ सिंह, कवलदेई देवी, कालिका प्रसाद यादव, भगवान सिंह, उद्यव तिवारी, सत्यदेव सिंह को माला पहनाकर अंगवस्त्रम एवं कम्बल भेटकर सम्मानित किया गया।
गवर्नमेन्ट पेशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पेंशनर्स संघ बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष, सत्यदेव सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष, सी0बी0 सिंह एवं जिला मंत्री राजबली यादव, पेंशनर्स संघ राज विद्युत परिषद के अध्यक्ष, बलिभद्र मिश्र सहित सभी पेंशनर्स को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरो के पेंशन वितरण, पेंशन पुनरीक्षण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना, 80 वर्ष की आयु से अधिक आयु पर देय अतिरिक्त पेंशन/पारिविरक पेंशन आदि कार्यो पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। पेंशनर्स दिवस पर पेंशनरो की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सुझाव के दृष्टिगत कार्यक्रम की सार्थकता के उदेद्श्य से पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विचार/उद्बोधन व्यक्त किये गये। इसमें अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान उमाशंकर मिश्र, अध्यक्ष सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन सी0बी0 सिंह एवं जिलामंत्री राजबली यादव, अध्यक्ष, राज्य विद्युत परिषद बलिभद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष बेसिक शिक्षा परिषद सत्यदेव सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा कोषागार के कार्यो की प्रशंसा की गयी तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के सम्बन्ध में कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष स्तर पर होने वाले विलम्ब तथा मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर पर तकनीकी परीक्षण में होने वाले विलम्ब की स्थिति से अवगत कराते हुये नियमानुसार समयान्तर्गत निस्तारण कराये जाने का अनुरोध किया गया है।
तद्क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी जौनपुर द्वारा पेंशनरो की उचित मॉगो/सुझाव का समर्थन करते हुये कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर तथा कोषागार स्तर पर भी होने वाली किसी भी समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।
पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनरो की उक्त समस्याओं का समाधान यथासम्भव स्समय कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। उनके द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों को कार्यालय में आमंत्रित करें और उनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में अनुभव/मार्गदर्शन प्राप्त करें। पेंशनरों के पुनरीक्षण एवं प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित देयको का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय और कार्यालय में पेंशनर्स के उपस्थित होने पर उनका सम्मान किया जाय।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जिला सूचना अधिकारी, जनपद के समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों सहित लगभग 250 पेंशनर्स/पेंशनर्स प्रतिनिधि तथा कोषागार कार्यालय के दयाराम गुप्ता, मनोज कुमार यादव, जीशान हैदर, रवीन्द्र कुमार, रामभुवन, पवन कुमार, रमेशचन्द्र सरोज, विकास कुमार विश्वकर्मा, प्रतीक कुमार एवं सूरज कुमार आदि सभी कार्मिक उपस्थित रहें।

Previous Post

घाघरा-गोमती दोआब की विलुप्त नदियों का होगा भू- पुरातत्वीय अध्ययन

Next Post

जौनपुर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्टः पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्टः पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया

जौनपुर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्टः पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.