जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल बनाए जाने के संबंध में टीडी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
मतदान के बाद रखी जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे अधि. अभियंता पीडब्ल्यूडी राधाकृष्ण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।












