नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण कल 8 जून से 25 जून तक

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 08 जून 2024 से 25 जून 2024 तक निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। जून माह में अंतोदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न के अतिरिक्त नगद मूल्य पर 3 किलोग्राम चीनी भी राशन की दुकानों से प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि माह जून 2024 के सापेक्ष खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा० गेहू एवं 21 किग्रा० चावल (35 किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल (05 किग्रा० खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।












