गरीबो में कम्बल ,मच्छरदानी और वस्त्र वितरित किया
थानागद्दी,संकल्प सवेरा (जौनपुर)केराकत क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में गरीब व असहायों के बीच कम्बल,मच्छरदानी और गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया।
रविवार को खर्गसेनपुर गांव में सत्य प्रकाश चौबे अध्यक्ष सेवा एकता मंच के द्वारा आस पास के गांवों से चयनित कर गरीब व असहाय 106 लोगो में कम्बल,मच्छरदानी गर्म वस्त्र व टोपी का वितरण किया गया। सत्यप्रकाश चौबे ने बताया कि गरीब व असहाय लोगो को इस भीषण सर्द मौसम में तन ढकने तक के कपड़े नही मिल पाते है।
इस तरह थोड़े बहुत अगर समाज के सभी लोग ध्यान देते रहते है तो कई लोगो की जान ठंड लगने से बचाया जा सकता है।
मौके पर रमेश सिंह,प्रदीप सरोज ,चंद्रशेखर ,शुभम शर्मा,सचिन यादव अन्य लोग उपस्थित रहे।अंत मे कार्यक्रम का संचालन कर रहे वृजेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।












